मिर्ज़ापुर में विभिन्न आपदाओं के लिए 2899 प्रशिक्षणार्थी को किया गया प्रशिक्षित
मिर्ज़ापुर जुबली इण्टर कालेज रमईपट्टी में पिछले 14 कार्यदिवसों से विभिन्न आपदाओं पर संचालित किया जाने वाला प्रशिक्षण संपन्न हुआ, प्रशिक्षण में जनपद के सभी ग्राम पंचायतो से कुल 1309 प्रशिक्षणार्थियों (ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, राजस्व कानूनगो लेखपाल) एवं शिक्षा विभाग से कुल 1590 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है , प्रशिक्षण में मुख्य रूप से विभिन्न आपदाओं के लिए प्रशिक्षण दिया गया एवं अग्निशमन विभाग द्वारा माक ड्रिल कराया गया , सभी प्रशिक्षित शिक्षक एवं लेखपाल अपने कार्यक्षेत्र में इस प्रशिक्षण से बच्चों एवं समुदाय वर्ग को प्रशिक्षित करेंगे , अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज ने शिक्षक प्राशिक्षणार्थियों को गैस सिलिंडर के माध्यम से अग्निकांड पर रोकथाम के उपाय बताये, सी0पी0आर प्रणाली के बारे में प्रशिक्षित किया एवं फायर एक्स्टिंग्विशर के उपयुक्त प्रयोगात्मक तरीके से प्राशिक्षणार्थियों को अवगत कराते हुए अग्निकांड के दौरान खुद को बचाने के उपाय के बारे में भी लोगों को प्रशिक्षित किया ,