मिर्ज़ापुर में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ पर कैबिनेट मंत्री संग पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों संग हुए शामिल
मिर्ज़ापुर के मझंवा विधानसभा के ग्राम आमघाट में स्थित एक लान में बाल विकास एवं पुष्टहार तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या बतौर मुख्यातिथि पहुंची, कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जनपद के अन्य जम्प्रतिनिधियो संग शामिल हुए , मुख्यातिथि द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण बेबी रानी मौर्या ने कार्यक्रम स्थल पर नवजात शिशुओ एवं उनके परिजनों के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया तथा नवनिहालों को उपहार स्वरूप गिफ्ट भेंट किया, तो वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार प्रदान कर गोदभराई कार्यक्रम एवं नवनिहालों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया,