मिर्ज़ापुर में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिये गेंहू के खेत मे चुनाव आयोग की रंगोली बनाकर मतदाताओं को जगरूक किया गया
मिर्ज़ापुर जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिये क्राप कटिंग के दौरान गेंहू के खेत मे चुनाव आयोग की रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जगरूक किया गया, रंगोली को बनाने में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सहयोग से कई विद्यालयों के बच्चों एवं अध्यापकों के द्वारा क्राप कटिंग पर भारत निर्वाचन आयोग के लोगों का प्रतीक चिन्ह बनाकर प्रस्तुतीकरण किया गया , मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा लोगों से अपील किया गया कि एक जून को सभी लोग अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाएं, उन्होने मतदान के दिन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व बताया, उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पूरे देश मेें विभिन्न चरणो में चुनाव सम्पन्न कराया जा रहा हैं, उसी के क्रम में मिर्ज़ापुर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होना हैं , जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने व 75 प्रतिशत प्लस मतदान करने के लिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे जनपद में विभिन्न गतिविधियां, कार्यक्रम किये जा रहे है ताकि मतदाता जागरूक हो और अपने मताधिकार का प्रयोग करें ,