मिर्ज़ापुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मोदी जी का विराट हृदय देखिए जीएसटी का कलेक्शन बढ़ा तो टैक्स कम कर दिए
मिर्ज़ापुर में आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने जीएसटी कम करने को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी जी का विराट हृदय देखिए जीएसटी का कलेक्शन बढ़ा तो टैक्स कम कर दिए, ताकि उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके, 2017 से पहले 28 प्रकार के टैक्स लगते थे, चुंगी टैक्स, सेल टैक्स कांग्रेस के नकरापन के कारण इतनी अधिक परेशानी थी, प्रधानमंत्री जी ने सबको मिलाया एक टैक्स बनाया जीएसटी तो आमदनी आने लगी चोरी रुक गई, कांग्रेस सरकार में 30% टैक्स लगते थे, हम 18 के बाद 12 और अब 5% पर टैक्स लेकर आए गए हैं,।मोदी जी का विराट हृदय देखिए जीएसटी का कलेक्शन बढ़ा तो टैक्स कम कर दिए की उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके, वही स्वदेशी पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी वह हमारे प्रेरणा स्रोत है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी उन्होंने भी स्वदेशी स्वावलंबन की बात की उस दिशा में आगे बढ़े, लेकिन उतना आगे नहीं बढ़े, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी के कहने पर पूरा देश एक जन आंदोलन बना लिया है, प्रधानमंत्री जी खुद खादी का कपड़ा पहनते हैं, कांग्रेस की बातों में नहीं जाइए कांग्रेस तो झूठ बोलने की फैक्ट्री है, इसलिए लगातार हार रही है, जमीन पर मिट चुकी है पाताल में जाने वाली है, प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष व जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,