मिर्ज़ापुर में ब्राण्डेड कम्पनी के नाम पर नकली सोयाबीन ऑयल तेल का बड़ा खेल छापेमारी में कई गिरफ्तार कई और की तलाश
मिर्ज़ापुर में फॉर्च्यून ब्राण्डेड कम्पनी के नाम पर ग्राहकों को नकली सोयाबीन ऑयल बेचने के बड़े खेल को कम्पनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर ब्राण्डेड कम्पनी के सोयाबीन ऑयल को बरामद करते हुए अलग अलग क्षेत्रो से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , अभी इस मामले में कई और लोग गिरफ्तार हो सकते है, अदानी विल्मर लिमिटेड कम्पनी फॉर्च्यून ब्राण्डेड कम्पनी के नाम पर ग्राहकों को नकली सोयाबीन ऑयल बेच मुनाफाखोर आम जनमानस की सेहत से लगातार खिलवाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के गुड़हट्टी बाजार, एवं शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज बाजार से नकली तेल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, फॉर्च्यून कंपनी के अधिकारी तोलन चक्रवर्ती ने बताया कि मिर्ज़ापुर के कई क्षेत्र में हमारी कम्पनी फॉर्च्यून के नाम से नकली सोया तेल बेचकर ग्राहकों के साथ दुकानदारों ठगी कर रहे है, पुलिस की शिकायत के बाद थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के गुड़हट्टी बाजार और शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज बाजार में नकली सोया तेल बरामद किया गया, उन्होंने बताया कि नकली तेल का धंधा लालगंज से संचालित किया जा रहा था, थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के वासलीगंज से मनोज कुमार केशरवानी नाम से संचालित दुकान के मालिक मनोज कुमार केशरवानी पुत्र राधेश्याम केशरवानी निवासी वासलीगंज थाना कोतवाली शहर को पुलिस ने नकली सोया तेल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया, इनके पास से 15-15 लीटर के 15 नकली सोयाबीन ऑयल बरामद किया गया, पुलिस ने धारा 273, 420, 467, 468, 471, 482, 483, 486, 487 भादवि व 63/65 कॉपी राइट अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा , तो वही थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के गुरहट्टी बाजार से पुलिस ने 1.अमित जायसवाल पुत्र रतनचन्द्र जायसवाल निवासी घुरहूपट्टी थाना कोतवाली कटरा फर्म दीपक कुमार एण्ड अमित कुमार व 2.अक्षत जायसवाल पुत्र दिलीप जायसवाल निवासी गुरहट्टी बाजार थाना कोतवाली कटरा फर्म गोपाल ट्रेडर्स को भी नकली सोयाबीन ऑयल के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली कटरा पर धारा 273, 420, 467, 468, 471, 482, 483, 486, 487 भादवि व 63/65 कॉपी राइट अधिनियम में मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार लोगो को जेल भेज दिया ,