मिर्ज़ापुर में बुद्धवार को आये आंधी तूफान में मरने वालों की संख्या में इजाफा दो महिला, एक किशोर सहित कुल 17 की मौत
मिर्ज़ापुर में बुद्धवार की देर शाम को आये आंधी तूफान आपदा ने जनपद में जमकर कहर बरपाया, पेड़, दीवार, व अन्य दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई, जिसमे दो महिला, व एक किशोर सहित कुल 17 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी, जनपद में हर तरफ तबाही ही तबाही दिखाई दी, मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 17 मौतों की ऑफिशियल पुष्टि की, साथ ही 30 से ज्यादा लोग आपदा में घायल हो गए, ज्यादातर मौत दीवार, व पेड़ गिरने से हुईं, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार आज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द से जल्द मुआवजे की बात की, दूसरी तरफ घायलो का हालचाल लेने अस्पताल भी पहुंचे, जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,