मिर्ज़ापुर में फरार 06 वारण्टी गिरफ्तार 13 का किया गया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे छः वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 13 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार पुलिस ने एक फरार वारण्टी विजेन्द्र कुमार पुत्र दशमी को घर से गिरफ्तार किया, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी सुग्रीव पुत्र खदेरू गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस ने तीन फरार वारण्टी 1.राममुरत पुत्र दख्खी, 2.लछिमन पुत्र बेचन व 3 बाबू कोल पुत्र राजाराम कोल को घर से गिरफ्तार किया, थाना राजगढ़ पुलिस भी एक वारण्टी कैलाश पुत्र महंगु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 13 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली कटरा में 01, थाना चुनार में 03, थाना अदलहाट में 03, थाना हलिया में 02, थाना मड़िहान में 03, थाना अहरौरा में 01 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,