मिर्ज़ापुर में फरार दो वारण्टी गिरफ्तार 25 का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में 25 व्यक्तियों का चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी गोपाल सोनी पुत्र गुलाब सोनी निवासी तिसुही थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया गया, इसी तरह से थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी पप्पू उर्फ राजेश पुत्र रमाशंकर निवासी लेडू थाना कोतवाली देहात को उसके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 25 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना चील्ह में 02, थाना कछवां में 02, थाना अदलहाट में 03, थाना जमालपुर में 01, थाना चुनार में 08, थाना अहरौरा में 01, थाना लालगंज में 02, थाना ड्रमण्डगंज में 03, थाना सन्तनगर में 03 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,