मिर्ज़ापुर में धमूधाम से मनाई गई लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती
मिर्ज़ापुर मड़िहान के राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में धमूधाम से मनाई गई लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती, पंडित दीनदयालय उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया, में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे द्वारा महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा को पुष्पांजली अर्पित किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्रों द्वारा पुष्प अर्पित किया , छात्रों द्वारा आदिवासी संस्कृति से सम्बन्धित नृत्य प्रस्तुत किये, विजय प्रकाश सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड द्वारा बिरसा मुंडा साहस, शौर्य और स्वतंत्रता संग्राम में उनके किये योगदान के बार में प्रकाश डाला, बीरबल प्रवक्ता हिन्दी द्वारा महानायक बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उन्होंने समाज में अन्धविश्वास और ढकोसलों के चंगुल से छूट कर पाखंड का विरोध किया था तथा समाज के लिए वह एक प्रेरणास्रोत हैं, महानायक बिरसा मुंडा देश से ब्रिटिश हुकूमत को हिलाने व स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए समाज को एकजूट करने का प्रयास किये, जिसके कारण स्वतंत्र भारत में रहने का अवसर हम लोगों को प्राप्त हुआ उनकी कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता है,