मिर्ज़ापुर में दो फरार वारंटी गिरफ्तार 10 का शान्ति भंग में किया गया चालान
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल पुलिस ने फरार दो वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 10 व्यक्तियों का शान्ति भंग में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी जीतुलाल बिन्द पुत्र रामचन्द्र बिन्द निवासी करनपुर थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया , इसी तरह थाना मड़िहान पुलिस भी फरार एक वारण्टी उमाशंकर पुत्र बसन्तधारी निवासी अमदहां थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया , गिरफ्तार दोनो वारंटियों को न्यायालय में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 व्यक्तियों का धारा 151/107/116 में चालान किया गया , जिसमे थाना विन्ध्याचल में 03, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना मड़िहान में 01, थाना हलिया में 02, थाना लालगंज में 03 व्यक्तियों का धारा 151/107/116 शान्ति भंग में चालान किया ,