मिर्ज़ापुर में दो डीसीएम से एक करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा, एसओजी, सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी , पुलिस ने दो डीसीएम से एक करोड़ रुपये से अधिक की 1600 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन शराब तस्करो को गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि दो डीसीएम ट्रक पर शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लादकर वाराणसी की तरफ से आ रहे है , सूचना के आधार पर थाना अहरौरा, एसओजी, सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्र में ट्रकों की चेकिंग की जाने लगी , इस दौरान दो डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में 1600 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अंग्रेजी शराब (SR’s नेवी क्लब ब्लू ब्लेण्डेड व्हीस्की) बरामद कर तीन तस्कर 1.हरपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी जिवाई कतीम थाना पटवई जनपद रामपुर , 2. विजय पाल पुत्र पूरन प्रसाद निवासी खाता चिन्तामणी थाना मिलक जनपद रामपुर , 3. प्रमोद मौर्या पुत्र रमेशचन्द्र मौर्या निवासी बकनौरी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,