मिर्ज़ापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्लिम बीएलओ बदले जाने पर अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी द्वारा विधान सभा मझवां के उप चुनाव से पहले मुस्लिम बीएलओ हटाए जाने के आरोप पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना, उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा मझवा उप चुनाव से पहले मुस्लिम बीएलओ को हटाये जाने का जिला प्रशासन पर लागाये गये आरोप पर कहा कि वह आंख की जांच करा ले, सरकारी कर्मचारी ना वह हिंदू होता है ना मुस्लिम होता है, वह सरकारी कर्मचारी होता है, जिले के निर्वाचन अधिकारी हैं उनको किसे रखना किसे नहीं रखना है वह जानते है, सपा मुस्लिम वोट बैंक जुटाने के लिए इस प्रकार की बयान बाजी कर रही है, इस प्रकार की बयान बाजी से सपा की साइकिल में हवा नहीं भरने वाली साइकिल हवा में उड़ने वाली है , मिर्ज़ापुर के सिटी ब्लाक के चन्दइपुर ग़ांव में बृहद रोजगार एवं ऋण मेला और टेबलेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जहा समाजवादी पार्टी पर जम कर निशाना साधा ,