मिर्ज़ापुर में चुनावी डियूटी में आये 5 होमगार्ड सहित छः लोगो की हिट स्ट्रोक से मौत, दो दर्जन के करीब अस्पताल में भर्ती
मिर्ज़ापुर जनपद में सातवे चरण के मतदान के लिए अलग अलग जनपदों से मिर्ज़ापुर में चुनावी डियूटी करने आये 5 होमगार्ड सहित छः लोगो की हिट स्ट्रोक से मौत हो गयी , जब की दो दर्जन के करीब लोग जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किये गए है , जिनका इलाज चल रहा है , मिर्ज़ापुर में आज गर्मी हिट स्ट्रोक ने इस कदर कहर ढाया की सातवे चरण के मतदान के लिए अलग अलग जनपदों से मिर्ज़ापुर चुनावी डियूटी करने आये 5 होमगार्ड, सहित छः लोगो की गर्मी हिट स्ट्रोक से मौत हो चुकी है, जब कि चुनावी डियूटी में मतदान के लिए डियूटी करने आये दो दर्जन के आस पास लोग जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है, जिनका इलाज किया जा रहा है, अचानक हिट स्ट्रोक से छः लोगो की मौत से जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गए, जिला अस्पताल पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व मेडिकल कालेज के प्राचार्य आर बी कमल सहित अन्य लोग भर्ती अन्य लोगो की इलाज पर नजर बनाए हुए है , जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के बाईट के मुताबिक छः लोगो की मौत हो चुकी है, जब कि सूत्रों की माने तो आंकड़ा नौ तक पहुंच चुका है ,