मिर्ज़ापुर में चार वारण्टी गिरफ्तार 20 का किया गया शान्तिभंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे चार वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 20 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा तीन फरार वारण्टी 1.लक्षन पुत्र नान्हक निवासी ददरी राजा थाना सन्तनगर, 2. द्वारिका पुत्र श्रीनाथ निवासी अतरी दक्षिणी थाना सन्तनगर व 3. अर्जुन पुत्र सीताराम निवासी रामपुर अतरी थाना सन्तनगर को घर से गिरफ्तार किया, थाना चुनार पुलिस भी एक वारण्टी समद खाँ पुत्र अयुब खाँ निवासी सद्दूपुर थाना चुनार को उसके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस में 20 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली कटरा में 04, थाना लालगंज में 02, थाना हलिया में 07, थाना अहरौरा में 04, थाना राजगढ में 01, थाना म़ड़िहान में 02 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,