मिर्ज़ापुर में गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए अमेजिंग पावर आफ एजुकेशन संस्था का बड़ा प्रयास
मिर्ज़ापुर के विभिन्न क्षेत्र में गरीब परिवार के लोग जो अपने बच्चों को पढ़ा नही पाते ऐसे परिवार के बच्चों को पढ़ाने के लिए अमेजिंग पावर आफ एजुकेशन संस्था डेवलोपमेन्ट एंड हेल्प फाउंडेशन द्वारा बड़ा प्रयास करते हुए बच्चों को पढ़ाते हुए एक नारा दिया है , अब राजा का बेटा राजा नही बनेगा , राजा वही बनेगा जो हकदार होगा , मिर्ज़ापुर जिले के अर्जुनपुर मे संस्था द्वारा बच्चों को फ्री शिक्षा दिया जा रहा हैं , साथ ही पढ़ने के लिए किताब वगैरह के साथ अन्य सामग्री भी बच्चों को दे रही है , संस्था द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए अनेको प्रयास किया जा रहा हैं , संस्था ने लोगो से अपील किया कि आप लोग भी अपना सहयोग देकर कम से कम एक बच्चे को पढ़ाने की जिम्मेवारी ले और पालक पिता बने , बच्चों के जीवन को बेहतर बनाये , देश निर्माण करने मे सहायता करें ,