मिर्ज़ापुर में गंगा नदी का जलस्तर 1.0 सेमी प्रति घंटा से घटना शुरू लोगो ने ली राहत की सांस
मिर्ज़ापुर में गंगा नदी के जलस्तर में जहा बीते दो दिन लगतार बढ़ाव देखने को मिल रहा था , जिससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगो मे भय बन गया था , लेकिन आज सुबह से ही गंगा नदी का जलस्तर में 1.0 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटना शुरू हो गया , जिससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगो ने राहत की सांस लिया , लगातार बढ़ते गंगा के जलस्तर से बाढ़ को लेकर लोग सहम गए थे , आज राहत भरी खबर निकल कर सामने आयी , लगातार बढ़ते पानी की रफ्तार थम गयी , और 1.0 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटना शुरू हो गयी , आज रात आठ बजे MCD की ओर से जारी आकड़ो में गंगा का जलस्तर 1.0 सेमी प्रति घंटा घटने का रिकार्ड किया गया , रात आठ बजे जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर 70.43 मीटर दर्ज किया गया है ,