मिर्ज़ापुर में कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए जनपद में अलाव जलाने की हुई व्यव्यस्था
मिर्ज़ापुर कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के आदेश से पूरे जनपद के तहसीलों व नगर पालिकाओं के क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यव्यस्था किया गया , ये जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि सदर में 30 , चुनार में 17, मड़िहान में 13 , लालगंज में 24 , व नगर पालिका मिर्ज़ापुर में 104 , नगर पालिका चुनार में 83 , नगर पालिका अहरौरा में 10 , और नगर पालिका कछवा में 16 , जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था किया गया , साथ ही जनपद में स्वयंसेवी संगठनों द्वारा अब तक कुल 6335 कम्बल का वितरण भी किया गया है , उसके अलावा नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड विन्ध्याचल पर 25 लोगों कि क्षमता वाला रैन वसेरा , राजकीय रोडवेज पर 40 लोगों कि क्षमता वाला व घंटाघर में 10 लोगों कि क्षमता वाला , अहरौरा में 10 लोग , सामुदायिक भवन बालुघाट चुनार में 20 लोगो की व जलकल परिसर कछवा में 10 लोगों कि क्षमता वाला रैन वसेरों में लोगों के ठहरने का इन्तेजाम किया गया है ,