मिर्ज़ापुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
मिर्ज़ापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के पैड़ापुर में ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम मे अमृतकाल सहभागिता एवं अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों को वोट देने से किसी का कोई भला नही होने वाला है , उत्तर प्रदेश के बर्बादी के ये सब जिम्मेदार हैं, इन्हें केवल सत्ता चाहिए , प्रदेश एवं देश में विकास और उत्थान से इनका कोई नाता नहीं है , मोदी सरकार के दस साल में देश को सौ साल आगे ले जाने का काम किया है , सपा, बसपा और कांग्रेस सत्ता में आती है तो अपराधी और माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती है, ऐसे लोगो से आपको सावधान रहना है ,