मिर्ज़ापुर में आसमान से बरस रही है आग चिलचिलाती धूप से सड़को पर पसरा सन्नाटा
मिर्ज़ापुर जनपद में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है , तेज चिलचिलाती धूप से दिन चढ़ते ही सड़को पर सन्नाटा पसर जा रहा है , अगर कही गलती से भी आपने अपनी गाड़ी खड़ी कर दिया तो उसपर बैठना मोहाल हो जाएगा , चिलचिलाती धूप होने की वजह से लोग अपने घरों में कैद है , दुकानों के आधे शटर डाउन है , तेज गर्मी से हर कोई बे-हाल है , इन दिनों भीषण गर्मी का कहर हर तरफ जारी है , किसी जरूरी कसम की वजह से घर से बाहर निकलने वाले लोग आसमान से बरसती आग का सामना करना पड़ रहा है , हर तरफ 11 बजते ही पसरने लगता है सन्नाटा , इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी गर्मी के कहर से बेहाल नजर आ रहे है ,