मिर्ज़ापुर में आयोजित 21 केन्द्रो पर पुलिस भर्ती परीक्षा के दो पालियों में 786 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा
मिर्ज़ापुर में यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा कुल 21 केन्द्रो पर आयोजित किया गया, पुलिस भर्ती परीक्षा के दो पालियों में आज हुए परीक्षा के लिए 19344 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमे से दोनो पाली में 18558 परीक्षार्थियो ने परीक्षा में मौजूद हुए, दोनो पालियो में 786 परीक्षार्थियो ने अपनी परीक्षा को छोड़ दी , परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिननन्द द्वारा हर केंद्रों पर भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण करते रहे , जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह ने दोनो पालियो की परीक्षाओ के समाप्त होने के पश्चात बताया कि जनपद में कुल 21 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित प्रथम पाली में 9672 पंजीकृत परीक्षार्थियो में से 9262 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 410 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें, इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 9672 परीक्षार्थियों में 9296 उपस्थित रहे व 376 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें , टोटल 19344 परीक्षार्थियों में में 18558 ने अपनी परीक्षार्थियों दी, तो वही दोनो पालियो में 786 परीक्षार्थियो ने परीक्षा को छोड़ दिया ,