मिर्ज़ापुर में आज हुए बीएड प्रवेश परीक्षा में 1692 परीक्षार्थियों में से 1495 परीक्षार्थियों ने ही दी परीक्षा
मिर्ज़ापुर में चार केंद्रों पर आज हुये संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 1692 परीक्षार्थियों में से 1495 परीक्षार्थियों ने ही प्रवेश परीक्षा दी , 197 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी , बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराया गया, जिसके लिए चार परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे , प्रथम पाली पूर्वान्ह 09 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह दो बजे से 05 बजे तक परीक्षा सम्पन्न करायी गयी , परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घण्टा पूर्व से ही छात्रों को प्रवेश दिलाया गया , बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीसी टीवी कैमरे और मजिस्ट्रेट की निगरानी में सम्पन्न हुई , एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे ,