मिर्ज़ापुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उतरेगा उड़न खटोला विन्ध्य कॉरिडोर का करेगे निरीक्षण
मिर्ज़ापुर में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला दोपहर बाद जमालपुर में उतरेगा , वहा से मुख्यमंत्री जी जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के पैतृक गांव जमालपुर के ओडी में पहुच उनके माता जी के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करेंगे , हम आपको बता दे कि बीते 7 मार्च को स्वतन्त्र देव सिंह की माता का 99 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया था , स्वतन्त्र देव सिंह की माता को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विन्ध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण व दर्शन पूजन करने विन्ध्याचल आएंगे , उसके बाद मुख्यमंत्री जी आयुक्त सभागार में एक बैठक कर जनपद के तमाम विकास कार्यो की समीक्षा भी करेगे , अचानक मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशानिक अधिकारियों में हलचल तेज हो गया है ,