मिर्ज़ापुर में आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन जनपद न्यायाधीश द्वारा दी गयी जानकारी
मिर्ज़ापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 जुलाई, 2024 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्ज़ापुर की अध्यक्षता में किया जायेगा, जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल जी ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2024 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, परिवार न्यायालय, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण न्यायालय, बाह्य न्यायालय चुनार, बाह्य न्यायालय मड़िहान एवं सभी चारो तहसीलों के प्रागंण में आयोजित किया जायेगा, उन्होने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, राजस्व विभागों के समस्त प्रशासनिक अधिकारी नोडल एवं बैंको के वरिष्ठ अधिकारीगणों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिये और प्रशासन के समस्त विभागो के अधिकारी नोडल अधिकारी से अपेक्षा करते है कि विभागों में लम्बित मुकदमों के अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन मामलों/प्रकरणों को और बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे, ज्यादा से ज्यादा वादकारियों एवं बकायेदारों को लाभान्वित करेंगे,