मिर्ज़ापुर में आगामी स्नान पर्व को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लिया जायजा
मिर्ज़ापुर में आगामी स्नान महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा नगर क्षेत्र के थाना कोतवाली शहर व थाना कोतवाली कटरा क्षेत्रान्तर्गत बुढ़ेनाथ मंदिर, त्रिरमुहानी, पक्का घाट व इमामबाड़ा तिराहा सहित मिश्रित आबादी क्षेत्र का पैदल गस्त करते हुए निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ,