मिर्ज़ापुर में आगामी पर्व नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद-उल-फ़ितर को लेकर की गई पीस कमेटी की बैठक
मिर्ज़ापुर में आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद-उल-फ़ितर त्योहार को देखते हुए विभिन्न धर्मगुरूओ व प्रतिष्ठितजन के साथ जनपद के अलग अलग थानों पर पीस कमेटी की बैठक की गई, सभी लोगो से त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रूट मार्च, पैदल गश्त करने का निर्देश दिया है, साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेट्फार्मों की मानीटरिंग जिसमे किसी भी प्रकार से सामाजिक एवं धार्मिक विद्वेष उत्पन्न करने वाली पोस्ट अथवा किसी भी प्रकार के अफवाह, आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सकी ,