मिर्ज़ापुर मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई फरियाद
मिर्ज़ापुर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों के साथ पीड़ित जनता की फरियाद सुना गया , जिसमें 67 शिकायती पत्र आये तो मौके पर 04 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया , बाकी शेष मामलों के लिए टीम गठित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया , समाधान दिवस में रैकल गांव के पूर्व प्रधान अशोक उपाध्याय द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि नीलगाय के आतंक से पूरी फसल बर्बाद हो रहा है , ऐसे में जहां किसान महंगे बीज , खाद व डीजल खरीदकर किसी तरह खेती कर रहा है , उसे पचासों की संख्या में नीलगाय का झुण्ड आकर फसल को चट जा रहें है , जिससे किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हो चुका है और दिन प्रतिदिन किसान बैंक व प्राइवेट कर्ज में डूबता चला जा रहा है , जिस पर वन क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया , इसके साथ ही समाधान दिवस पर बस्तियों में जाने का रास्ता जैसे अन्य 67 मामले के शिकायती पत्र आये , मौके पर 04 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया ,