मिर्ज़ापुर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए की वीडियो कांफ्रेसिंग
मिर्ज़ापुर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने आगामी चरणो में होने वाले लोकसभा निर्वाचन जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, प्रभारी अधिकारी स्वीप के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग कर आगामी चरणो में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं में जागरूकता लाने का निर्देश दिया, उन्होने कहा कि मतदान प्रतिशत प्राप्त किये जाने हेतु सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्तरो एवं माध्यमो से कार्यक्रम आयोजित किये जाए, ताकि मतदान प्रतिशत में अपेक्षाकृत लक्ष्य की प्राप्ति किया जा सकें, उन्होेन कहा कि जनपदो के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व स्वीप नोडल अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी यथा- जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण एवं सशक्तिीकरण अधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता पाठशाला, जागरूकता रैली, विभिन्न प्रतियोगिताए, मतदाता ग्राम चैपाल आदि आयोजित कर मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लायी जाए, ताकि मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत प्लस किया जा सकें, उन्होने कहा कि गर्मियों के दृष्टिगत भी मतदाताओं के लिये बूथो पर पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए,