मिर्ज़ापुर मुख्यालय पर आज आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय पर आज आम आदमी पार्टी के नेताओ ने पत्रकारों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए बर्बरता एवं दुर्व्यवहार व ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन को सौपा , आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पर पहुंचकर पत्रकारो के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया , अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन जी को सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग किया , काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में मीडिया हो या संविधान एवं लोकतंत्र को कुचला जा रहा है एवं सरकार पुलिस के डंडे के बल पर लोकतंत्र में आवाज को दबाने का कार्य कर रही है पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई एवं लाठीचार्ज का आम आदमी पार्टी घोर विरोध करती है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सच्चाई ना दिखाने का दबाव बनाना लोकतंत्र को समाप्त करने के बराबर है, वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है, आम आदमी पार्टी पत्रकारों के साथ खड़ी है हम पत्रकारों के साथ किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे ,