मिर्ज़ापुर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अधिकारी व कर्मचारियो की गयी ब्रीफिंग
मिर्ज़ापुर लालगंज में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर आज पुलिस के आला अधिकारियों ने डियूटी में तैनात किए गए अधिकारी व कर्मचारियो के साथ सुरक्षा व्यवस्था की ब्रीफिंग कर दिशा निर्देश जारी किया , आज अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी राम कुमार द्वारा मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “डा0 मुथु कुमार स्वामी ”, पुलिस उप महानिरीक्ष विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्ज़ापुर“आर.पी. सिंह”, जिलाधिकारी मीरजापुर “दिव्या मित्तल” व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” के साथ बस्तरा पाण्डेय लालगंज में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस व पीएसी फोर्स के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से ड्यूटी हेतु आये पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को वीआईपी के उच्चतम सुरक्षा श्रेणी व्यवस्था को देखते हुए लगी समस्त ड्यूटियों एवं रूट व्यवस्था के बारें में बिन्दुवार बताकर, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए विभिन्न प्वाइंटो पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया , इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सहित जनपद मिर्ज़ापुर एवं गैर जनपद से आये हुए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,