मिर्ज़ापुर महिला पुलिस कर्मियों की सादे वर्दी में मंदिरों, बाजारों व भीड़ भाड़ क्षेत्र पर होगी नजर
मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह द्वारा आज मिशन शक्ति फेज 4 के विशेष अभियान की समीक्षा किया , उन्होंने निर्देश दिया कि सादे वर्दी में महिला एवं पुरुष कर्मीयों को पूजा पण्डालों एवं देवी मूर्ति स्थापना कार्यक्रम, देवी मंदिरों, बाजारों व भीड़ भाड़ की क्षेत्रो पर नजर रखने के लिए तैनात किया जाए , ताकि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा की जा सके , इन सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किया जाए , महिला एवं बच्चियों की सुरक्षा संबंधी लघु फिल्म व अन्य जागरुकता कार्यक्रम प्रभावी रूप से कराये जाए , उक्त कार्यक्रमों का प्रमुखता से प्रचार-प्रसार कराया जाए एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं का भी निराकरण कराया जाए , इसके अतिरिक्त प्रतिदिन स्कूल कॉलेजों, वर्किंग वूमेन हॉस्टल एवं मलिन बस्तियों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाए ,