मिर्ज़ापुर महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओ व बालिकाओं में अपराध को लेकर किया जागरूक
मिर्ज़ापुर जनपद के स्कूल, कालेजो, व ग्रामीण क्षेत्रो में महिला बीट पुलिसकर्मी “शक्ति दीदी” द्वारा जागरूकता अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं को जनपद के गांव, कस्बों में जन चौपाल आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा, के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया , “मिशन शक्ति” के विभिन्न फेज के सफल अभियानों के उत्साहवर्धक परिणामों के मद्देनजर शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के आदेश पर महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है , जनपद के सभी थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा गांव, कस्बा, कोचिंग संस्थानों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल, जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ,