मिर्ज़ापुर महाशिवरात्रि पर्व पर तीसरी आँख ड्रोन कैमरे से शिवालय और मंदिर पर पुलिस की रही पैनी नजर
मिर्ज़ापुर महाशिवरात्रि पर्व पर नगर क्षेत्र के शिवालय और मंदिरों पर उमड़ी भीड़ पर मिर्ज़ापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने तीसरी आँख ड्रोन कैमरे से दिन भर पैनी नजर रख्खी गयी, खास तौर पर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रख्खी जा रही, महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयकारों से दिन भर शिवालय और मंदिर गूंजते रहे, बाबा भोले शंकर के हर मंदिर और शिवालय में बड़ी संख्या में भक्त लाइन लगाए धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे, भोले बाबा को गंगाजल और दूध चढ़ाकर श्रद्धालु जलाभिषेक कर अपने मनोकामना पूर्ण होने के लिए प्रार्थना किया ,