मिर्ज़ापुर राजकीय पालीटेक्निक कालेज, बथुआ में लोकसभा चुनाव के मतगणना के दिन यानी 4 जून को बथुआ तिराहा, सेप्टनमील, गांधीघाट पुलिया, पथरहिया ओवरब्रिज, राबर्ट्सगंज तिराहा, बरौंधा कचार तिराहा, नटवा तिराहा आदि प्रमुख तिराहों-चौराहों पर भारी यातायात होने की संभावना को देखते रुट डायवर्जन किया गया है , भारी वाहन के लिए लागू नो-इन्ट्री जारी रहेगी, जो 05 जून को सायं 22.00 बजे के बाद भारी वाहनों के लिए शहर में नो-इन्ट्री खोली जायेगी, अन्य वाहन (a) नटवा तिराहा से बथुआ तिराहा की तरफ सिर्फ दोपहिया वाहनो को प्रवेश दिया जायेगा अन्य सभी वाहनो को चिमनी व शास्त्री ब्रिज होकर शहर मिर्ज़ापुर में प्रवेश दिया जायेगा, मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा , (b) समोगरा बाईपास से बथुआ तिराहे की तरफ सिर्फ दोपहिया वाहनो को ही प्रवेश दिया जायेगा अन्य सभी प्रकार के वाहनो को क्रमशः लालगंज व बरकछा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, (c) किसी भी लिंक रोड से गांधीघाट पुलिया होते हुए पालीटेक्निक तक जाने वाले वाहनो को लोहदी महावीर मन्दिर होते हुए सबरी चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, (d) किसी भी लिंक रोड से सबरी चौराहा की तरफ आने वाले वाहनो को सबरी चुंगी व नटवा तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जायेगा केवल मतगणना सम्बन्धी वाहन ही सबरी चौराहा से बथुआ तिराहे की तरफ जायेगें, (e) राबर्ट्सगंज तिराहा से बथुआ तिराहा की तरफ केवल दोपहिया वाहनो को ही प्रवेश दिया जायेगा।अन्य सभी वाहनो को बरौंधा कचार तिराहा व मुहकोचवा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ,(f) शहर से होकरवाया रतनगंजओवरब्रिज से बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले सभी वाहनो को रतनगंज फ्लाईओवर से संगमोहाल, थाना कोतवाली कटरा, गुलमैना मेडिसिन सेन्टर इमरती रोड, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी , इमामबाड़ा होते हुए शास्त्री ब्रिज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, (g) प्रयागराज से वाया विन्ध्याचल , नटवा तिराहा, बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैण्ड आने वाली रोडवेज बसो को गैपुरा चौराहा से वाया लालगंज, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडबेज स्टैण्ड जाने की अनुमति होगी, इसी प्रकार वाराणसी की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जो वाया शास्त्री ब्रिज ,नटवा तिराहा ,बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैण्ड आती है उनके लिए वाया पक्कापुल चुनार, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडवेज बस स्टैण्ड मीरजापुर व शास्त्री ब्रिज ,नटवा तिराहा ,गैपुरा चौराहा, लालगंज, बरकछा राबर्ट्सगंज तिराहा होते हुए रोडबेज बस स्टैण्ड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, (h) रोडवेज बस स्टैण्ड मीरजापुर से प्रयागराज की तरफ जाने वाली बसों को रोडवेज से राबर्ट्सगंज तिराहा, बरकछा, लालगंज , विजयपुर , गैपुरा चौराहा से प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, (i) रोडवेज बस स्टैण्ड से वाराणसी की तरफ जाने वाली बसों को रोडवेज स्टैण्ड ,राबर्ट्सगंज तिराहा, बरकछा, चुनार पक्का पुल होकर वाराणसी या तो रोडवेज से बरकछा, लालगंज, विजयपुर, गैपुरा से नटवा वाया शास्त्री ब्रिज वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा , (j) रोडवेज बस, तीन व चारपहिया वाहनो पर लगा ये प्रतिबन्ध दिनांक- 04.06.2024 को सुबह 05.00 बजे से मतगणना कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा , मीडिया, मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा ,