मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त ने सड़को की स्थिति खराब होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगायी फटकार
मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड वाले विकास कार्यो, कानून व्यवस्था, एवं कर करेत्तर, राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक किया , बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी के साथ सभी मण्डलीय अधिकारियों के साथ बैठक में जानकारी लिया, बैठक में जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह, भदोही विशाल कुमार, मिर्ज़ापुर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक भदोही मीनाक्षी कात्यान, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र सौरभ गंगवार, भदोही यशवंत कुमार, मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र, अपर जिलाधिकारी भदोही के अलावा सभी विभागो के मण्डलीय व जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें , मण्डलायुक्त द्वारा सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत तीनो जनपदो के जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले स्थलों की ग्रामवार समीक्षा कर बाढ़ से बचाव की पूर्ण तैयारी करा ली जाए , ओवरलोड वाहनो पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए, मण्डलायुक्त ने कहा कि शास्त्री सेतु की जांच के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्राचार करते हुये टीम बनाकर इसकी पुनः जांच आई0आई0टी0 कानपुर से कराया जाए, उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़को की बहाली अधिक से अधिक 10 दिनों के अन्दर करा लिया जाए, मंडल के कई अन्य विकास कार्यो पर चर्चा की गई ,