मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में शुरू होने वाले आगामी शारदीय नवरात्र को सम्पन्न कराये जाने के लिए विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में मण्डलायुक्त डा0मुथुकुमार स्वामी बी, पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ बैठक की गयी , बैठक में विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी धाम, अष्टभुजा व कालीखोह में दर्शन पूजन करने आने वाले भारी संख्या में श्रद्धालुजन की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण की मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया , उक्त समीक्षा बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मेला, क्षेत्राधिकारी मेला सहित अऩ्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण मौजद रहे ,