मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सामूहिक विवाह में 975 जोड़ो को दिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर कछवा गढ़ौली धाम में सरकार की ओर से आयोजित 1008 सामूहिक गरीब कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में जनपद के अन्य प्रतिनिधियों व आलाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में पहुचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया , जिसमे 975 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विवाह संपन्न होने पर बारी बारी से कुल 975 नये नवेले जोड़ो को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया , आज विधानसभा मझवा क्षेत्र के कछवा गढ़ौली धाम में सरकार की ओर से श्रम विभाग द्वारा आयोजित 1008 सामूहिक गरीब कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में कुल 975 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ , जिसमे हिंदू धर्म से 961 जोड़े , एवं मुस्लिम धर्म के 12 जोड़े , एवं बौद्ध धर्म के दो कन्याओं का विवाह कराया गया , इस अवसर पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए मड़िहान विधायक जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से गरीब कन्याओं की विवाह के लिए बहुत बड़ी योजना चल रही है , जिसमे गरीब कन्याओं का विवाह का पूरा खर्चा सरकार उठती है , साथ ही विवाह के बाद सीधे 75 हजार रुपये कन्याओं के खाते मे सरकार की ओर से ट्रान्सफर कर दिया जाता है , कार्यक्रम में मझवां विधायक बिनोद कुमार बिन्द , भदोही के विधायक दीनानाथ भास्कर के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों व जिले के आलाधिकारी लोग मौजूद रहे ,