मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने किसानों व अधिकारियों के साथ पटिहटा पंप कैनाल का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के किसानों के सूखे खेत को लेकर अधिकारियों व किसानों के साथ बैठक कर रामपुर ढबही स्थित पटिहटा पंप कैनाल का स्थलीय निरीक्षण किया , दरसल बरसात न होने की वजह से किसानों के खेत में पानी की समस्या की वजह से खेत में धान की रोपाई नही हो पा रही है , इसी मसले को लेकर क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में एक दिन पहले विधायक जी के आवास पर अपनी समस्या को लेकर मिले थे , उसी समय तत्काल विधायक जी ने अधिकारियों से फोनवार्ता कर मौके पर भेजा था , लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पटिहटा पंप कैनाल को चलाने का बहुत प्रयास किया , लेकिन पंप चालू नही हो सका , जिससे नाराज विधायक जी ने तत्काल उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव से पंप न चलने के सम्बन्ध में वार्ता किया था , जिसमे मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि विधायक जी के साथ बैठकर पंप कैनाल चलाने का प्रयास करे , उसी क्रम में आज विधायक जी ने पटिहटा पंप कैनाल पर किसानों व अधिकारियों के साथ पहुचकर निरीक्षण किया , विधायक मड़िहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निरीक्षण किया कि पंप कैनाल कैसे चले, किसानों की समस्या का समाधान कैसे हो, नाराज विधायक जी ने अधिकारियों से कहा कि यही पर आप लोग कैंप करे , हर हाल में किसानों की समस्या का समाधान करते हुए कैनाल को चालू कराये ,