मिर्ज़ापुर मड़िहान राजगढ़ क्षेत्र में कार और ट्रक के भीषण टक्कर में कार सवार दो लोग घायल
मिर्ज़ापुर मड़िहान राजगढ़ क्षेत्र के धनसिरिया पेट्रोल पंप के पास आज भोर 4 बजे के आस पास कार और सोनभद्र की ओर से आ रही ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी , जिसमे कार सवार दो लोग घायल हो गए , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव के पास कार संख्या एमपी 19 सी 5283 सेंट्रो कार से झारखंड निवासी डीके उपाध्याय किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे , धनसिरिया गांव पेट्रोल पम्प के पास कार ड्राइवर को लगता है नींद आ गई जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक से दुर्घटना हो गया होगा ,