मिर्ज़ापुर मड़िहान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची देशी शराब के साथ चार को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पुलिस ने आज भारी मात्रा में अवैध कच्ची देशी शराब के साथ चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, मिली जानकारी के अनुसार उप-निरीक्षक नसीम सरवर, उप-निरीक्षक सैय्यद अख्तर अब्बास जैदी, उप-निरीक्षक भारत भूषण सिंह पुलिस टीम के साथ थाना मड़िहान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 1.संदीप विश्वकर्मा पुत्र श्यामनारायण विश्वकर्मा निवासी कासोपुर थाना मड़िहान 2.रामदास सोनकर पुत्र गिरजा सोनकर निवासी रामपुर-33 थाना मड़िहान, 3.प्रकाश पुत्र नन्हकू निवासी खुटारी थाना मड़िहान, 4.सुरेश पुत्र रामखेलावन निवासी कासोपुर पचोखरा थाना मड़िहान को 100 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया , सभी खिलाफ थाना मड़िहान पर धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए सभी को जेल भेज दिया,