मिर्ज़ापुर मड़िहान पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पुलिस द्वारा आज अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, मिली जानकारी के अनुसार उप-निरीक्षक भारत भूषण सिंह चौकी प्रभारी पटेहरा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान थाना मड़िहान क्षेत्र से अनिल उर्फ खूंटी पुत्र मुन्नू सोनकर निवासी रामपुर-33 थाना मड़िहान को 02.400 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ,