मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में महिला को मार खेत मे फेकने, व पुत्र को पुल से नीचे फेकने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम लुरकुटिया में सड़क किनारे खेत में बीते दिनों मिले एक महिला के शव के हत्यारोपी, व पुत्र को बरकछा के पास फ्लाईओवर से नीचे फेकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले का खुलासा किया, पुलिस ने बताया कि अभियुक्त राजेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 लालमन बिन्द निवासी सौरा थाना औराई जनपद भदोही ने मालती की हत्या कर उसके शव को मड़िहान क्षेत्र के खेत में फेकने के बाद उसके पुत्र रौनक को मारने की नियत से बरकछा क्षेत्र में हाइवे पर पुल से नीचे फेक दिया था, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त राजेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 लालमन बिन्द निवासी सौरा थाना औराई जनपद भदोही को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक सूजा व पिकअप वाहन संख्या UP65R-6056 को भी बरामद कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला मालती करीब 03 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रही, बाद में वह विनोद गौतम नाम के व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी, मालती द्वारा बार-बार धमका कर पैसे की मांग करती रही, फिर से मेरे साथ रहने के लिए दबाव बना रही थीं, जिससे मैं परेशान होकर मालती से पीछा छुड़ाने के लिए मैने उसे बुलाकर उसकी हत्या कर शव को मड़िहान में सड़क किनारे खेत में फेंक दिया, उसके बाद मालती के पुत्र रौनक को पुल से नीचे फेंक दिया था, पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,