मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में बीते दिनों मारपीट में गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र में बीते दिनों मारपीट में गंभीर चोट से गैर इरादतन हत्या के मामले में आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पर बीते 24 मई को कमलेश कुमार मौर्या पुत्र श्याम लाल निवासी दांती थाना मड़िहान द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध खुद व अपने पिता को जान से मारने की नियत से हमला करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी , जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर धारा 307, 323, 504, 506 भादवि पंजीकृत कर लिया गया था, बाद में विवेचना के दौरान कुछ और धारा की बढ़ोतरी की गई , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस कार्यवाही करते हुए, आरोपी 1. विजय कुमार पुत्र रामकिशुन मौर्या व 2. बाबुलाल पुत्र कुश कुमार मौर्या निवासीगण दांती थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया ,