मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में नाबालिक को भगाने में मददगार महिला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की को भगाने में मदद करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पर 18 सितम्बर को एक व्यक्ति ने अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी , जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर मामला दर्ज करते हुए विवेचना के दौरान धारा 363, 366, 376, 328, 504, 120बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में आज प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस के साथ पहुंचकर वांछित अभियुक्ता तपेसरी देवी पत्नी भगवान दास निवासी ग्राम देवपुरा थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए महिला आरोपी को जेल भेज दिया ,