मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई सात घायल
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कोटवा घीसाराम संपर्क मार्ग पर शनिवार को सुबह दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराते ही पलट गई, टकराने की भीषण आवाज और गाड़ी में सवार लोगो की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर बोलोरो में फसे सभी दर्शनार्थियों को गाड़ी से बाहर निकाला , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी सात घायल दर्शनार्थियों इलाज के लिए मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जहा डॉक्टरों द्वारा प्रथम उपचार के बाद सभी घायलो की हालात को गंभीर देखते हुए, जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर के लिए रेफरकर दिया ,