मिर्ज़ापुर मझवा विधायक ने पेश किया मानवता का मिसाल सड़क पर घायल पड़े दो युवकों का किया इलाज
मिर्ज़ापुर मझवा विधायक डॉo बिनोद कुमार बिन्द ने आज जो मानवता का मिसाल पेश किया है , देखने वाला हर कोई उनकी तारीफ करने से नही थक रहा , दरसल पूरा मामला ये है कि आज मझवा विधायक डॉo बिनोद कुमार बिन्द अपने विधानसभा क्षेत्र से लौटते समय बरकछा हाईवे पर देखा कि दो मोटरसाइकिल सवार एक दूसरे की टक्कर होने की वजह से बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर पड़े हुए थे , उनके आस पास उस समय कोई दिखाई नही पड़ रहा था , विधायक मझवा में घायल पड़े युवकों को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रोक दोनो युवकों के पास पहुचकर चेक किया तो एक युवक का पैर टुट चुका था , और बहुत ज्यादा खून का बहाव हो रहा था , जिसको देखते ही विधायक जी ने अपने सहयोगी दो युवकों की मदद से तत्काल दवा वगैरह मंगाकर दोनो युवकों का सड़क पर ही इलाज शुरू कर दिया , बताया गया कि घायलों में एक कि हालत काफी गम्भीर थी , लेकिन मझवा विधायक डॉo बिनोद कुमार बिन्द के इलाज के थोड़ी देर बाद युवक को होश आ गया था , और एंबुलेंस आते ही विधायक जी ने तुरंत मिर्ज़ापुर मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए दोनो को भेज दिया , हम आपको बता दे कि मझवा विधायक डॉo बिनोद कुमार बिन्द जनप्रतिनिधि के साथ साथ एक अच्छे MBBS (MD) आर्थो सर्जन भी है , आज वो सड़क पर पड़े घायलो के लिए एक मसीहा बन कर सामने आए , और अपने डॉक्टरी पेशे की बदौलत दोनो युवकों का इलाज कर समय पर हॉस्पिटल भेजवाया , डॉक्टर साहब के ऐसे मानवता चेहरे को देखकर हर तरफ उनकी की चर्चा हो रही है ,