मिर्ज़ापुर मंत्री आशीष पटेल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बोले एक हाथ में गीता तो वहीं दूसरे हाथ में कुरान रखते थे
मिर्जापुर अपना दल (एस) सांसद जनसंपर्क कार्यालय पर आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉo एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई गई, इस दौरान अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री आशीष पटेल के द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी का जन्म आज ही के दिन 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था, वे एक कुशल वैज्ञानिक व मिसाइल मैन के रूप में पूरे विश्व में विख्यात थे, जो एक हाथ में गीता तो वहीं दूसरे हाथ में कुरान रखते थे, उनके नेतृत्व में भारत को परमाणु बम संपन्न वाले देश का गौरव प्राप्त हुआ, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि अति साधारण वर्ग से थी लेकिन उन्होंने जीवन के विषम परिस्थितियों में कभी हार नहीं माना और कड़ी मेहनत व संघर्ष के बल पर उन्होंने वो मुकाम हासिल किया जो यह दर्शाता है कि वो असाधारण प्रतिभा के धनी थे, उनके संघर्ष से युवाओं व छात्रों को सीख लेने की आवश्यकता है