मिर्ज़ापुर मंडलायुक्त ने नगर वासियों के लिए निशुल्क शव वाहन जनता को समर्पित किया
मिर्ज़ापुर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आज नगर वासियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए , निःशुल्क शव वाहन जनता को समर्पित किया , नगर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मृतक देह को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए निशुल्क शव वाहन जिले की जनता को समर्पित किया , सामाजिक कार्यो को करने वाले सीपी गुप्ता , आशीष गोयनका और अमरदीप सिंह जी के सौजन्य से जिले की जनता को निस्वार्थ भाव से यह शव वाहन दिया गया है , यह शहर के 10 किलोमीटर क्षेत्र में मृतक देह को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए काम करेगी , मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , जरूरत मंद शव वाहन के लिए नीचे दिये मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है , 7377642178 या 8887785487