मिर्ज़ापुर भीषण ठंड में भी विधायक मड़िहान निकले क्षेत्र में दुखद घटना सुनकर कई परिजनों के द्वार पहुंच प्रकट की अपनी शोक श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर कहते है अगर आपको क्षेत्र की जनता से प्यार हो तो कोई भी आपका रास्ता नही रोक सकता , इन दिनों पड़ रहे हाड़ कपाने वाली भीषण ठंड भी पूर्व मंत्री व मदुहन विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जाने से नही रोक सका , आज विधायक जी की गांव में घटित दुखद घटना सुनकर उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , सर्व प्रथम विधायक जी ग्राम देवपुरा मे राम सागर सिंह के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल हुए , इसी तरह ग्राम भावां के पूर्व प्रधान रामखेलावन सिंह के पुण्यतिथि पर पहुंचकर उनके चित्र पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर गरीबों को कंबल वितरित किया , उसके बाद चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर के ग्राम प्रधान रमापति सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर नगर क्षेत्र के ब्रह्मचारी कुआं स्थित राजर्षिनगर कॉलोनी के रहने वाले मोहन प्रसाद पांडेय के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया ,