मिर्ज़ापुर भारतीय किसान यूनियन ने सुरंग में फंसे अखिलेश के घर पहुंचकर किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम घरवासपुर के रहने वाले अखिलेश सिंह जो उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिको के साथ फंसे हुए थे , उनके घर वापसी पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अखिलेश सिंह का घर वापसी पर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया, किसानों ने उनके पिता और दादा से मिलकर कुशलक्षेम जान बधाई दी, अखिलेश सिंह उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिको के साथ फंसे थे , जो 17 दिनो बाद सभी श्रमिको को सरकार द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया, उन्होंने बताया कि हम लोग को टनल के अंदर सारी सुविधाएं खाने-पीने का सामान पाइप के माध्यम से दिया जा रहा था हम लोग अपना समय काटने के लिए क्रिकेट और लूडो खेला करते थे , हम लोगो को अंदर कोई भी दिक्कत नहीं होता था हम सभी लोग सुरक्षित बाहर निकले हैं इसके लिए सरकार और कम्पनी को धन्यवाद देते हैं ,