मिर्ज़ापुर भाजपा संयुक्त अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुद्वारा में टेका मत्था
मिर्ज़ापुर अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर नगर के रतनगंज में स्थित गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेक लिया आशीर्वाद, अपना दल एस, भाजपा व निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपने पूरे लावलश्कर के साथ रतनगंज स्थित गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रार्थना की , इस दौरान गुरुद्वारा के ग्रंथियों ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ व एक शाल भेंट की, अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित सिख समुदाय के सम्मानित लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट कर आशीर्वाद व समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि मिर्जापुर से मैं तीसरी बार भाजपा-अपना दल एस प्रत्याशी के तौर पर आप सबके सामने हूँ, पिछले 10 साल में मेरे द्वारा किये गए कामकाज आप सभी के सामने है, हमने मिर्जापुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन, सड़क, यातायात जैसी मूलभूत जरूरतों पर कार्य किया, आज जनपद में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, चुनार पुल, भटौली पुल, बेलवन पुल, कोटा घाट पुल, बाण सागर परियोजना, सोन लिफ्ट कैनाल जैसी परियोजना को जनपदवासियों को समर्पित किया, इनके अलावा 1700 करोड़ की लागत से शास्त्री पुल के समांतर गंगा नदी पर पुल व बायपास एवं रामपुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण का शिलान्यास हो चुका है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारी बहुमत से एनडीए गठबंधन को जिताने की अपील की,